जाम छलकाते डॉक्टर दंपति सहित 6 इंजीनियर गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना में शराबबंदी की लगतार धज्जियां उड़ रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी पर कड़े रुख के बाद भी पटना में शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा. हालांकि पुलिस ने शराब के धंधेबाजों और दारू पीने वालों को दबोचने की भी कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार को पटना पुलिस ने कंकड़बाग के होटल में छापेमारी कर डॉक्टर दंपति सहित 6 इंजीनियरों को शराब के साथ गिरफ्तार किया. शनिवार को पुलिस ने पटना के 11 होटलों में छापेमारी की. पुलिस ने होटल में रेड मारकर शराब पार्टी कर रहे 6 युवकों को रंगेहाथों दबोचा. शहर में लगातार दूसरे दिन पुलिस ने छापेमारी की है. सभी युवक पेशे से इंजीनियर बताये जा रहे हैं.

रिपोर्ट : शक्ति सिंह

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...

भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली...

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम...

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर...

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री...