राजधानी पटना में होटल में शराब पार्टी करते 15 हथियारबंद युवक गिरफ्तार

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से भारी मात्रा में शराब के साथ ही पिस्टल, गोली और मैगजीन भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पटना एएसपी कुमार अभिनव ने बताया कि राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी होटल में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से भारी मात्रा में शराब के साथ हथियार भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि युवकों ने 800 रुपए प्रति कमरा किराया पर लिया था जहां सभी शराब पार्टी कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि सभी युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना की प्लानिंग के लिए जुटे थे और इस दौरान सभी शराब पार्टी कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी युवकों से पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...