रांचीः 60-40 नाय चलतो के 6 महीने से चल रहे महा जन आन्दोलन का मूल्यांकन को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से सोमवार को प्रेस कान्फ्रेस का आयोजन किया गया. इस मौके पर जेएसएसयू प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि पिछले 6 महीना से कई आंदोलनों के बावजूद राज्य सरकार 60-40 नाय चलतो को नजर अंदाज कर रही है. साथ ही बाहरियों को सरकारी नौकरी बेचने के उद्देश्य से लगातार विज्ञापन जारी कर रही है. जो झारखंडियों के लिए दुर्भाग्य है. ऐसे में 60-40 हक मार नीति को वापस करने को लेकर आंदोलन का मूल्यांकन और आगे की रणनीति बनाने को लेकर रांची में समीक्षा सह मंथन महासंगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. जिसमें पांचों प्रमंडल के 24 जिलों के आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे. बैठक में सामूहिक विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आगे के आन्दोलन की रणनीति तैयार कर ठोस निर्णय लिया जायेगा.
3 जुलाई को होगा 60-40 नाय चलतो महासंगोष्ठी का आयोजन
Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...
Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...
Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...
Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...
Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...
Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

















