Gumla: घर में आग लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत

Gumla: जिले के घाटों बगीचा निवासी रामबली मिस्त्री के मकान में बीती रात करीब 2 बजे आग लग गई। घर के सभी लोग एक-एक कर किसी तरह बाहर निकले लेकिन करीब 65 वर्षीय सत्यनारायण विश्वकर्मा अपने रूम में ही फंस गए और जलने से उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 4 बजे फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घर में ही पड़ा हुआ था। आगजनी के कारण कच्चा मकान का छत और दीवार भी गिर गया है। मृतक अपने कमरे में अकेले रहता था। आगजनी की घटना में लाखों रुपया का नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट: अमित राज

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...