बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में रविवार की आधी रात अचानक से मची भगदड़ की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। जबकि इस हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हुए हैं। जहानाबाद सदर अस्पताल में अभी सात शवों को लाया गया है और मृतकों की संख्या अभी ओर भी बढ़ सकती है। सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। भगदड़ रात के समय हुई है। पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि आज यानी 12 अगस्त को सावन महीने की चौथी सोमवारी है। भक्त रात से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ मच गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जाते हैं। इस घटना में छह महिला एक पुरुष की मौत हुई है। मृतक का नाम सुशीला देवी (40 वर्ष), किरण कुमारी (25 वर्ष), पूनम देवी (40 वर्ष), प्यारे पासवान (32 वर्ष), निशा देवी (45 वर्ष), बबीता देवी (35 वर्ष) और निशा कुमारी (21 वर्ष) शामिल हैं। बाकी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। एनसीसी के कैडेट्स ने भी बताया कि वह रात में मंदिर परिसर के आसपास किस तरह से मंदिर की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए थे।

यह भी पढ़े : जहानाबाद में चाकू गोदकर महिला की हत्या 

लोगों का बताना है कि सोमवारी रहने के कारण श्रद्धालुओं का अत्यधिक भीड़ हो गई। वनावर के पतला गंगा एवं गऊघाट के रास्ते बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने के लिए पहाड़ पर पहुंच गए। जिसके कारण मंदिर के समीप अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे जिसके कारण कई महिलाएं गिर गई। जिससे घटनास्थल पर ही आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना करीब एक बजे रात्रि की है। इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है।

घटना को लेकर डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि कांवरिया और फूल विक्रेता के बीच में विवाद हो गया था और इस विवाद के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे इतनी बड़ी घटना घटी है। घटना के बाद सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल जिले के वरीय अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। टीम के जांच रिपोर्ट के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई किया जाएगा। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है। घटना के बाद से ही दुकानदार मौके से फरार है।

नीतीश ने सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में हुई मौत पर दुख जताया

सीएम नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के वाणावार के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की हुआ मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। नीतीश ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

जहानाबाद की घटना पीड़ादायक – तेजस्वी यादव

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में देर रात श्रावणी मेले के दौरान भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर एवं अनेक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। महादेव से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में सभी पीड़ित श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ता, नेतागण और सांसद महोदय प्रशासन व पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद करने में प्रयासरत है।

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बख्तियारपुर में STF व जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी...

बख्तियारपुर : बिहार के पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स...

गोपालगंज पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी आकाश घायल

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के समीप शनिवार को तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई...

ECL Job Scam: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के...

ईसीएल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। एसीबी टीम धनबाद के निरसा पहुंचकर शिकायतकर्ता...

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img