Advertisment

तेज हवा और बारिश के कारण Nalanda में एक मासूम समेत 7 लोगों की गई जान

नालंदा: नालंदा में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश ने जबरदस्त कोहराम मचाया। जानकारी मिल रही है कि नालंदा में तेज बारिश और हवा की वजह से के पेड़ गिरने से दब कर 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नालंदा के एतिहासिक नालंदा खंडहर में स्थित एक विशालकाय पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ से दब कर एक गार्ड की मौत हो गई। मृतक गार्ड की पहचान नालंदा के सरिलचक गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई। Nalanda 

दूसरी घटना में मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में देवी स्थान के समीप एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोगों की मौत मंदिर की दिवार गिरने से दब कर हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग तेज बारिश और हवा से बचने के लिए मंदिर परिसर में छुपे थे तभी पेड़ मंदिर की दिवार पर गिर गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda 

एक अन्य घटना में नालंदा के पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर खंधा के नजदीक एक तार का पेड़ एक दस वर्षीय बच्चे के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। म्रिक की पहचान अन्कुत कुमार के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि अंकित तेज हवा देख खंधा से अपने घर जा रहा था तभी उसके ऊपर तार का पेड़ गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Nalanda में व्यापक क्षति और जनजीवन अस्त-व्यस्त

आंधी-तूफान ने जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक तबाही मचाई है। कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तेज हवाओं ने घरों के छप्पर और करकट उड़ा दिए हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। बिहार शरीफ के रांची रोड पर जलजमाव की समस्या देखी गई, जिससे यातायात में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मौसम की मार से कुंडलपुर महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी स्थगित करना पड़ा है।

कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान

किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और मूंग की फसलें तेज हवाओं और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Muzaffarpur में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

महीप राज की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...