Advertisment
Nawada– बहन की शादी के लिए बस में सवार होकर कोलकाता से नवादा आ रहे, एक भाई से लुटेरों ने 70 हजार रुपये की लूट कर ली. बताया जा रहा है कि वारिसलीगंज के मिल्की गांव निवासी अरमान कोलकाता से सोनू-मोनू नामक बस से बहन की शादी में शामिल होने नवादा रहा था. उसके ठीक बगल में एक अन्य युवक बैठा था, वह भी अपने आप को वारिसलीगंज का ही बता रहा था. दोनों एक साथ ही सुबह-सुबह सद्भावना चौक पर उतरे और पैदल ही बातचीत करते हुए तीन नंबर स्टैंड की चल पड़े.
Advertisment
इस बीच अरमान के साथ चल रहे युवक ने सन्नाटा देखकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और 70 हजार रूपये और एंड्राइड फोन लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
Advertisement




