Advertisement
Advertisement

जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का 7वा वार्षिक अधिवेशन संपन्न

धनबादः कला भवन स्थित के मैरिज हॉल में धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के धनबाद शाखा का 7वा वार्षिक  अधिवेशन आयोजित किया गया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विप्लव राय ने कहा कि संगठन में कुल 18 शाखा है, जिसमें 1500 से अधिक सदस्य हैं। संगठन सामाजिक तौर पर कार्य करता है।

सदस्यों के इंश्योरेंस की व्यवस्था पर हुई चर्चा

अधिवेशन में संगठन को डिजिटल बनाने का निर्णय लिया गया। सभी से किसी भी काम के लिए बिल भुगतान करने को कहा गया। कार्यक्रम में बताया गया कि सभी सदस्यों का 3 लाख रुपए का इंश्योरेंस की व्यवस्था की जाए। काम के दौरान हुई समस्याओं के समय सभी साथी मिलकर समाधान करेंगे। निर्धारित मूल्य पर ही काम करने को कहा गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संगठन के जिला पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, शाखा अध्यक्ष विप्लव राय, शाखा सचिव चंद्रशेखर वर्मा, कोषध्यक्ष संजय गुप्ता, गुड्डू साव, मंजीत सिंह, विस्वनाथ सिंह, प्रवीण कुमार, रंजन, नयन वर्मा, रंजीत रजक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...