Crime की योजना बना रहे 9 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और…

नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 9 बदमाशों को हथियार और चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौबतपुर के परसा गांव से 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, चोरी के दो बाइक और सात मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परसा में कुछ बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए जमा हुए हैं।

सूचना के आधार पर छापेमारी कर 9 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रवीण राज उर्फ छोटू, मोहित राज उर्फ मोहित कुमार, शिवम कुमार, शुभम कुमार उर्फ शाही, अतुल राज, अमन राज, प्रिंस राज, संजय कुमार, राजा कुमार के रूप में की गई है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-  किसी का था Liquor Mafia से सांठगाठ तो कोई करते थे नशा का कारोबार, एसपी ने चार थानाध्यक्ष…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Crime Crime

Crime

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...