रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चतरा में मंत्री हफीजुल हसन के कार्यक्रम में नारेबाजी करने के मामले में 9 कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. निष्कासित सदस्यों में केंद्रीय सदस्य संतोष नायक, मनोज राणा, कैलाश सिंह, दिनेश पांडे, जगदीश यादव, रविंद्र सिंह, धनेश्वर गन्झू, संगीता पाठक और पंकज मिश्रा शामिल हैं इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है.
साथ ही चतरा जिला समिति द्वारा पूर्व में निष्कासित राजकिशोर कमल, प्रकाश राम पासवान और राजेश कुशवाहा के जिला समिति द्वारा निष्कासन को अनुमोदित किया जाता है.
रिपोर्ट : शाहनवाज़
BIG BREAKING : गुरु जी के सपनों का गला घोंट रही हेमंत सरकार- JMM Leader


















