चंपावत : उत्तराखंड में बड़ा हादसा – उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा सड़क हादसा हुआ है.
इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि सभी लोग बारात लौट रहे थे, इसी दौरान खाई में गाड़ी गिर गई.
जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है
और मारे गए लोगों के निकट परिजन के लिए आर्थिक मदद की ऐलान किया है.
कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सुखीढांग रीठा साहिब रोड के तड़के
उस समय हुआ हादसा हुआ जब हादसे के शिकार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे.
खबरों के मुताबिक यह बारात टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला से वापस लौट रही थी.
जिस गाड़ी में ये लोग सवार थे, वह रात करीब साढ़े 3 बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.
घटनास्थल से राहत और बचाव कर्मियों ने 14 लोगों के शव निकाल लिए हैं. इस हादसे में घायल
हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है.
इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है.
इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं.
स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए
लोगों के निकट परिजन के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
यह राशी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी.
द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने पर पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद

















