अपराधियों ने दो किसानों को मारी गोली, 6 दिन बाद भी नही मिला शव

कुश का पुतला बनाकर किया गया अंतिम संस्कार

कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में छह दिनों बाद भी शव न मिलने पर दो भाईयों महेश यादव और सुनील यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिजनों ने गंगा घाट पहुंचकर कुश का पुतला बनाकर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया. इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. जिसको लेकर परिजन आक्रोशित है.

परिजनों का कहना है की कि अब तक पुलिस दोनो के शव को नही ढूढ पाई है. इसीलिए उन्हें मृत मानकर अंतिम संस्कार करने का फैसला किया गया. पिछले दिनों भागवतपुर काशी चौक मिर्जापुर में दोनों भाई महेश यादव और सुनील यादव फसल की बोआई कर लौट रहे थे इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी.

इसके बाद अपराधी दोनों को घायल अवस्था में उठा कर भी ले गए. तबसे पुलिस उनकी तलाश कर रही है. लेकिन न तो दोनों भाई जिंदा मिले हैं और न ही उनका मृत शरीर मिला है. इस घटना के बाद से पूरे दियारा क्षेत्र में खौफ का माहौल है.

रिपोर्ट : श्याम

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...