विधानसभा निवेदन समिति की बैठक, कार्यों को पूरा करने का निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा निवेदन समिति की बैठक जमशेदपुर के परिसदन में सम्पन्न हुई. समिति के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह अकेला, विधायिका पूर्णिमा सिंह, विधायक रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी समेत जिले के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे.

राज्य के विधायकों के द्वारा विधानसभा वार उठाये गए समस्याओं के समाधान के लिए ये समिति कार्य करती है और फिलहाल समिति का जिलावार दौरा चल रहा है.  जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के विधायक द्वारा उठाये गए समस्या के निदान और जमीनी स्तर की रिपोर्ट तैयार करने के लिए समिति के सदस्य शुक्रवार को जमशेदपुर पहुँचे जहां पेयजल, सड़क निर्माण, मत्स्य एवं पशु पालन जैसे तमाम विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई.  

विधायकों के द्वारा उठाये गए समस्याओं पर जिले के उपायुक्त से चर्चा की गई और उसके निराकरण के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए, वहीं विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई और तय समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए.

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

मंत्री जीवेश मिश्रा ने सरकार के खिलाफ विधानसभा में खोला मोर्चा, कहा- …छोड़ दूंगा पद

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...