Advertisment

बिहार में हेलिकॉप्टर खरीदने पर गरमाई सियासत

PATNA: बिहार सरकार के चॉपर खरीदने के प्रस्ताव के कैबिनेट

से पास होने के बाद सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने

सरकार द्वारा चॉपर खरीदने का बीजेपी ने विरोध किया है.

बीजेपी ने सीएम नीतीश के इस फैसले को

तेजस्वी यादव के दबाव में लिया गया फैसला बताया है.

sushil modi 1 1 22Scope News


तेजस्वी यादव के दबाव में नीतीश खरीद रहे हैं चॉपरः सुशील मोदी


पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार के चॉपर खरीदने के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने नीतीश कुमार पर फिजूलखर्च का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि यह फैसला नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के दबाव में लिया है. अभी चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में चॉपर का उपयोग तेजस्वी यादव करेंगे. उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में भाड़े पर या लीज पर हेलीकॉप्टर लिया जाता था जिससे मेंटेनेंस का खर्च कंपनी को उठाना पड़ता था. अब जब सरकार चॉपर खरीदेगी तो मेंटेंनेंस का खर्च भी सरकार को ही उठाना पड़ेगा.


कैबिनेट ने मंगलवार को किया था चॉपर खरीदने का प्रस्ताव पारित


कैबिनेट ने 8 प्लस वन का चॉपर खरीदने का फैसला लिया है. कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दे दी है. लंबी दूरी के उड़ान भरने वाले प्लेन की भी खरीदारी होगी . आपदा, प्रशासनिक कार्य, लॉ एंड ऑर्डर में काम आएगा. इसके लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. फिलहाल भाड़े के चॉपर से सीएम और डिप्टी सीएम घूम रहे थे.

2023 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो उनको जेट प्लेन से घूमना होगा: सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह प्रस्ताव ठीक नहीं है

उन्होंने कहा कि 2023 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे

तो उनको जेट प्लेन से घूमना होगा. बिहार में तो हेलीकॉप्टर

ही लेकर जा सकते हैं. जेट प्लेन बाहर के राज्यों में जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दो-दो तीन-तीन हेलीकॉप्टर लेकर किराए पर ही चुनाव प्रचार करते थे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि नीतीश कुमार 2024 में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएं तो जेट प्लेन से जाएंगे जो विपक्ष मरे घोड़े के समान है विपक्षी एकता को एकजुट जो नरेंद्र मोदी के के खिलाफ चुनाव लड़ने में एकजुट करने की कोशिश करेंगे.

विजय चौधरी ने सुशिल मोदी के बयान पर किया पलटवार

मंत्री विजय चौधरी ने हेलीकॉप्टर और जेट प्लेन की खरीदारी पर सुशील मोदी के सवालों पर कहा कि उनकी मानसिकता को समझिए. जब वह उपमुख्यमंत्री थे तो उस समय इसकी आवश्यकता वह भी महसूस कर रहे थे. आज जब बिहार में हेलीकॉप्टर खरीदा जा रहा है तो उन्हें ये दबाव लग रहा है. विजय चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी को तो प्रसन्न होना चाहिए.

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का बड़ा...

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...