जोहार परियोजना सहित कई पोर्टल लॉन्च
लाखों छात्र-छात्राओं के खाते में गयी छात्रवृत्ति
रांची : सरकार के तीन साल- हेमंत सरकार के तीन वर्ष होने पर प्रोजेक्ट भवन के नए सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के शुभ अवसर पर कुछ पोर्टल का उद्घाटन हुआ. कुछ नई योजना की शुरुआत भी हुई. आपदा में किसानों को सूखा में लाभ पहुंचाने की कोशिश हमने की है. आज का दिन सरकार के लिए, किसानों के लिए बच्चों के लिए काफी उत्साह का दिन है.
सरकार के तीन साल: अभी बहुत लंबा सफर तय करना है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार बनने के बाद का ये तीन साल कई उतार चढाव देखा है. कई आपदा भी देखे. आज के दिन हम किसी को कोसेंगे नहीं, लेकिन इस राज्य का दुर्भाग्य है कि राशन कार्ड हाथों में लेकर लोग मरते रहे. हमने बहुत से काम किये हैं, लेकिन अभी बहुत लंबा सफर तय करना बांकी है.

शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में हम करेंगे काम
सीएम हेमंत ने कहा कि शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में हम काम करेंगे. इसमें कुछ मुश्किलें जरूर आएंगे, लेकिन उसके लिए भी हमने मन बना लिया है. 30 वर्षों के बाद कृषि पदाधिकारी की बहाली हुई. जेपीएससी के मकड़जाल को भी हमने ठीक किया. न जाने किस वजह से इस राज्य को पिछड़ा कहते हैं, हमें आजतक ये समझ में नहीं आया. दूसरे देश और राज्य के लोग तो इसे सोने का चिड़िया कहते हैं. हमारे पास खनिज संपदा की भंडार है, लेकिन इसका लाभ कोई और ले जाता है. हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम अपने क्षमता के अनुरूप विकसित होंगे.
सरकार के तीन साल: कार्यक्रम में मंत्री सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना के माध्यम से 226 प्रखंडों के लगभग 7 लाख किसानों को DBT के माध्यम से 3500 रुपये सहायता राशि दिया गया. 232 करोड़ 36 लाख रुपये दिए गए. इस कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आल, सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे.
10 लाख किसानों के खाते में प्रति किसान 35 सौ रुपये
रिपोर्ट: मदन सिंह

















