RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के हीरा बा के निधन पर शोक जताया है.
ट्वीट के जरिये अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन
का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है. श्री मोदी ने मातृदेवोभवः की भावना
और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला. मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।
परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!



वहीं झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने अपने शोक संदेश में लिखा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की
माँ हीरा बा के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ। देश को यशस्वी नेतृत्व देने वाली
एक तपस्वी व कर्मयोगी माँ सदैव स्मरण की जायेगी। दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी एवं
उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम की मां के निधन पर शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है.
वहीं झारखंड की मंत्री जोबा मांझी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.


बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है वह एक धर्म परायण, उर्जावान और सुसंस्कारी महिला थी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन के निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है.
- Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को भेजा अंतिम नोटिस, बकाया राशि नहीं देने पर जमीन वापस लेने की बात
- Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी में बहीं दो बहनें; एक की तलाश जारी
- Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से नहीं दिया था किराया; दुकानदारों ने उठाई बड़ी मांग

















