धनबादः उमाशंकर अकेला की अध्यक्षता में झारखण्ड विधानसभा निवेदन समिति की सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई.
बैठक में नाली, सड़क, पुल, अस्पताल, बिजली आदि मामलों में कार्य की प्रगति पर विभागीय समीक्षा की गई. समिति में सदस्य झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि बीसीसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण समेत पानी और अस्पताल से जुड़े कई मामले निवेदन समिति के समक्ष रखा गया है.
रिपोर्टः राजकुमार
16 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र,कार्यमंत्रणा बैठक संपन्न


















