MUNGER: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने की सलाह दी. उन्होंने जामताड़ा के साइबर ठगों का जिक्र करते हुए कहा कि मोबाइल में मैसेज के जरिये कई प्रलोभन दिए जाते हैं. इन प्रलोभनों में फंसने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी को भी ओटीपी ना बताएं. यह सभी जानकारी उन्होंने मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायातों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी. ललन सिंह विभिन्न पंचायतों में अलग अलग स्थानों पर पहुंच कर जन समस्याओं से रूबरू हुए और कई योजनाओं का भी उद्घाटन किया.

कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह का गर्मजोशी से किया स्वागत
मुंगेर में सांसद ललन सिंह के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र की सीमा में प्रवेश पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
सांसद ललन सिंह ने वृंदावन गालिमपुर दुर्गा स्थान के मैदान,
शामपुर दुर्गा स्थान और मुजफ्फरगंज हाट पर मुढ़ेरी और रतैठा पंचायत की लोगों के साथ जन संवाद किया.
वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर में बहिरा पंचायत के
प्रमुख साथियों से मुलाकात की. उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदौरा में बहिरा, गोबड्डा पंचायत के प्रमुख साथियों से संवाद किया.
बैजलपुर में कई सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन
ललन सिंह ने बैजलपुर उच्च विद्यालय मे चारदीवारी और
पीसीसी सड़क और नाकी पंचायत के लक्ष्मीपुर जागीर में
पंचायत भवन के पास सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. वहीं इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो काम किया है उसे बताने की जरूरत नहीं है. आज हर घर बिजली, हर गांव में नल जल, गली नली का पक्कीकरण उन्होंने कराया. बिहार के विकास और बिहार वासियों के प्रति उनका समर्पण है. समाज के हर तबके को सशक्त करने का कार्य नीतीश कुमार ने किया है.
रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा
- Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की मां दुर्गा की पूजा, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना
- Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान की दिखी मिसाल, लोग बोले- सरकार की पहल से लें सीख
- Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को राहत, पुणे से मुजफ्फरपुर के लिए चलेंगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें

















