‘ झारखण्ड में 38 प्रतिशत युवा करते हैं तम्बाकू का सेवन ‘

BOKARO: झारखंड में 38 प्रतिशत युवा किसी न किसी रुप में तम्बाकू का सेवन करते हैं. यह बातें बोकारो में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कमांडेंट डॉ आशीष सन्डीलिया ने कही.

bokaro tobacco 22Scope News

सी०आर०पी०एफ 26 बटालियन की अध्यक्षता में सी०आर०पी०एफ० के जवानों को तम्बाकू उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव पर उन्नमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे- 2 के अनुसार झारखण्ड में 38 प्रतिशत युवा किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करते हैं, जिसमें 59 प्रतिशत पुरुष और 17 प्रतिशत महिलाए हैं. सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों से होने वाले हजारों प्रकार की घातक बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारी तथा असामयिक मृत्यु का खतरा भी रहता है.

बोकारो में संचालित हैं दो तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र

bokaro tobacco 2 22Scope News


प्रशिक्षण में डा० सेलिना टूडू द्वारा सभी जवानो को बताया गया कि तम्बाकू को छोड़ने के लिए जिले में दो तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र पहले से संचालित है उसका फायदा सभी लोग ले सकते हैं. सभी जवानों को कार्बनमोनो आक्साईड मशीन व स्पाईरो मीटर से डेमो करके दिखाया गया.

कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डा० सेलिना टूडू और

असलम के द्वारा तम्बाकू के दुष्प्रभाव और कोटपा

अधिनियम की विभिन्न धाराओं के बारे में बताया गया.

उन्होंने कहा कि कोटपा अधिनियम 2003 की धारा-4 के

अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को

प्रतिबंधित किया गया है, दोषी व्यक्ति पर 200 रु तक का जुर्माना हो सकता है.

ज्ञात हो कि बोकारो जिला को धूम्रपान मुक्त जिला

घोषित किया जा चुका है और जो कार्यालय सार्वजनिक

स्थान की श्रेणी में आतें हैं जिन्हें धूम्रपान मुक्त/तम्बाकू मुक्त क्षेत्र

घोषित किया गया है. साथ ही कार्यक्रम में धाराओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
इस मौके पर डॉ आशीष सन्डीलिया कमान्डेन्ट सीआरपीएफ 26 बटालियन, डॉ सेलिना टूडू, नोडल पदाधिकारी एनसीडी बोकारो जिला परामर्शी मो असलम, मुकेश कुमार और छोटे लाल दास उपथित थे.

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...