बंद कमरे में कोयला का चूल्हा जलाना पड़ा भारी, दो की मौत

बाघमारा (धनबाद) : दो युवकों को बंद कमरे में कोयला का चूल्हा जलाना भारी पड़ गया. दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. घटना बाघमारा के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत आमटांड बस्ती की है. जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने बताया कि दोनों युवक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था.

माइक्रो फाइनेंस कंपनी चलाते थे दोनों युवक

बताते चलें कि कतरास थाना क्षेत्र के आमताड़ बस्ती में भुनेश्वर प्रसाद बरनवाल के मकान में किराएदार के रूप में रह रहे थे. दोनों का नाम कृष्णकांत तिवारी और पवन तिवारी बताया जा रहा है. दोनों युवक निदान म्युचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम से माइक्रो फाइनेंस कंपनी चलाते थे.

mout1 22Scope News

मकान मालिक ने तोड़ा दरवाजा

बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद दोनों युवक अपने कमरे को गर्म रखने के लिए चुल्हे को कमरे के अंदर रख दरवाजा बंद कर लिया. सुबह जब काफी देर तक दोनों युवकों ने दरवाजा नहीं खोला, तब मकान मालिक द्वारा दरवाजा तोड़ा गया. जब उन्होंने देखा कि दोनों युवक बेसुध पड़े हुए हैं. मकान मालिक द्वारा तुरंत कतरास थाना को सूचना दी गई. मौके पर कतरास थाना के सब इस्पेक्टर दिलीप टुडू अपने दल बल के साथ पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गए.

बंद कमरे : बिहार के रहने वाले हैं दोनों युवक

सब इंस्पेक्टर दिलीप टुडू ने बताया कि कमरे के अंदर चूल्हा रखा हुआ था और कमरे के अंदर एक भी वेंटीलेटर और खिड़की नहीं है. संभवतः दम घुटने के कारण दोनों युवकों की मौत हुई है. दोनों युवक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!