Advertisment

ग्रामीण एसपी ने किया कतरास थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

बाघमारा (धनबाद) : धनबाद ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशन ने शुक्रवार को कतरास थाना का निरीक्षण किया. थाना में लंबित पड़े मामले, व्यवस्थित पुलिसिंग सहित कई मुद्दों पर कतरास थाना के अधिकारियों से चर्चा की. साथ ही एक एससी-एसटी मामले में शिकायतकर्ता से ग्रामीण एसपी ने मुलाकात भी किया. वहीं त्योहारों के मद्देनजर कतरास की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने पर भी कई दिशा निर्देश दिए.

पत्रकारों से बातचीत में ग्रामीण एसपी ने बताया कि बाघमारा में हो रहे आर्थिक अपराध पर नकेल कसने के लिए कई कदम उठाये जाने हैं. साथ ही शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए वाहन पार्किंग के लिए एक जगह चिन्हित किया जाएगा, ताकि त्योहारों को लेकर बाजार में बढ़ती भीड़ से परेशानी न हो.

रिपोर्ट : सूर्यदेव

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...