पहले बक्सर का करें समाधान, फिर नीतीश निकालें यात्रा- चिराग

पटना : पहले बक्सर- पटना एयरपोर्ट पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बक्सर की घटना का निंदा करते हुए कहा इसकी जितनी निंदा की उतना ही कम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अमानवीय चेहरा दर्शाता है. सभी लोगों ने देखा किस तरीके से पुलिस ने घर में घुसकर किसान परिवार के लोगों को बर्बरता से पीटा. पुलिस ने ना बच्चों को बख्शा ना महिलाओं को ही छोड़ा.

किसानों के हक को किया वंचित

समाधान यात्रा को लेकर के चिराग पासवान ने कहा पहले बक्सर का समाधान करें, आज अगर किसान मौजूदा सर्कल रेट पर अपना मुआवजा मांगता है जो उसका हक है. उस अधिकार से उसको वंचित किया जाता है और अंत में हक अधिकार की मांग पर परिवार के सदस्यों को पीटा जाता है. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा और कहा आखिर इसका क्या समाधान है बताइए.

ashwani choube1 22Scope News

इनका समाधान करें सीएम नीतीश

चिराग ने कहा कि अपने देखा होगा स्वार्थ यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हैं. पहले वह बक्सर का समाधान करें, किसानों का समाधान करें, अभ्यर्थियों का समाधान करें तब जाकर सही मायनों में बिहार में समाधान हो पाएगा. लेकिन जो समस्या की जड़ खुद हो उनके समाधान की अपेक्षा रखना संभव नहीं है. बक्सर की घटना उसका जीता जागता उदाहरण है.

पहले बक्सर: आने वाले दिनों में सीएम की सोच को मिलेगा जवाब

नीतीश कुमार ने कहा था कि पुरुष दिन भर लगे रहते हैं उस बयान पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार आखिर कहना क्या चाहते हैं, पुरुष और महिलाओं में भेदभाव करके क्या बताना चाह रहे हैं. मुख्यमंत्री की अपनी निजी सोच हो सकती है, पर आज का युवा बिहार उनकी सोच को सुन रहे हैं, पिछले चुनाव में भी उनके सोच का जवाब दिया था, आने वाले दिनों में भी मिलेगा.

वही अपनी सुरक्षा को लेकर के चिराग पासवान ने कहा मेरे मंत्री पद और मेरी सुरक्षा से बिहार की जनता का कोई लेना देना नहीं है, इन तरीकों के सवालों का कोई मतलब नहीं है, बिहार की जनता से जुड़े हुए सवालों का जवाब देने के लिए जनप्रतिनिधि होता है ना कि व्यक्तिगत.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...