धनबाद में सर्वधर्म सामूहिक विवाह, एक दूजे के हुए 80 जोड़े

धनबाद : जिले में सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से रविवार को अस्सी जोड़े का विवाह गोल्फ ग्राउंड स्टेडियम में कराया गया. इस दौरान पूरे गोल्फ ग्राउंड स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया. आज की इस आयोजन में सभी धर्म के लोग मौजूद रहे. एक तरफ हिंदू रिति-रिवाज से दूल्हा दुल्हन का जयमाला कराया गया, वही दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय ने दूल्हा दुल्हन को मौलाना के द्वारा निकाह पढ़ाई गई. ऐसा लग रहा था पूरा कोयलांचल इस आयोजन से सुहाना हो गया हो. कोई जात-पात नहीं सभी एक साथ जात-पात से ऊपर उठ कर भाईचारे का संदेश दे रहे थे.

परिणय सूत्र में बंधे अस्सी जोड़े

बताते चलें कि आयोजन की शुरुआत में सर्व प्रथम समिति के द्वारा अस्सी दूल्हे को टोटो रिक्शा से बारात निकाली गई, जो शहर का भ्रमण करते हुए गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. इसके बाद समधी मिलन किया गया. साथ ही जयमाला का आयोजन किया गया. जिसमें दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहना कर परिणय सूत्र में बंधे.

shadi 22Scope News

धनबाद: एक महीना पहले से चल रही थी तैयारी

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब ने कहा कि जिस तरह से सर्व धर्म समिति के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, ये अपने आप में मिशाल कायम करती है. जो सभी धर्म के लोगों की बच्चे बच्चियां की शादी कराई जा रही है. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि समिति शादी तो करा देती है, लेकिन उसके पीछे उन लड़का या लड़की के जीवन में क्या कुछ घटना घटती है इसको देखनेवाला कोई नहीं है. सर्व धर्म सामूहिक विवाह महिला समिति ने कहा कि इस तरह की आयोजन के लिए एक महीना पहले से इसकी तैयारी की जाती है. और पूरी विधि विधान से शादियां कराई जाती है.

shadi1 22Scope News

सात साल से हो रहा आयोजन

मौके पर सर्व धर्म समिति, महिला समिति, शक्ति मंदिर कमेटी, पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल एवं कई संगठन के लोग विवाह में आए और हजारों लोगों की उपस्थित रही. सर्व धर्म समिति के आयोजक प्रदीप सिंह ने बताया कि पिछले सात सालों से हमारी समिति के द्वारा लगातार हजारों जोड़ों की शादी करा चुकी है. जिसमें सभी धर्म के लोग होते हैं. इसमें कोई जात-पात नहीं होता है. हमलोग जात-पात से ऊपर उठ कर ये शादियां कराते हैं.

धनबाद: दहेज मुक्त शादी कराना संस्था का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि आज अस्सी जोड़े की शादी कराई गई है. इसमें हिंदू, मुस्लिम के अलावा सभी जाति और धर्म के लोग मौजूद रहते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की शादी कराने का हमलोग का मुख्य उद्देश्य यह है कि दहेज मुक्त हो. आज के आयोजन में सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट: मुन्ना

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...