रागिनी सिंह का हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप, कई मुद्दों पर घेरा

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर जमकर निशाना साधा

झरिया (धनबाद) : झरिया में बिगड़ते विधी व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला नेत्री रागिनी सिंह ने प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार पर कई आरोप लगाये. इस दौरान उन्होंने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को घेरते हुए जमकर निशाना साधा.

रघुकुल के गुर्गों से लोग परेशान- रागिनी सिंह

उन्होंने क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर भड़ास निकालते हुए कहा कि आठ जनवरी को वर्तमान झरिया विधायक के देवर एकलव्य सिंह के द्वारा सोनू सिंह को हत्या करने के उद्देश्य से गोली मारी गई थी. नगर निगम में टेंडर डालने पहुंचे बाहर के तीन कंपनियों के प्रतिनिधियों को रघुकुल के गुर्गों के द्वारा बंधक बनाया गया था.

ragini singh1 22Scope News

यहां भौंरा के एजे महाप्रबंधक पर हमला, सेना के जवान और उनके महिला परिजनों के साथ मारपीट, छेड़खानी की गयी. ये सब रघुकुल के गुर्गों के द्वारा किया गया. रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया क्षेत्र में कोयला, लोहा चोरी के साथ-साथ पीडीएस के चावलों की कालाबाजारी हो रही है.

झरिया विधायक के इशारे पर हो रहा काम

रागिनी सिंह ने कहा कि जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है ‌तब से पुलिस प्रशासन भी बिक चुकी है. प्रशासन की मिली भगत से झरिया समेत पूरे क्षेत्र में कोयला, लोहा, बालू की लूट हो रही है. आवाज़ उठाने वालों पर रघुकुल के गुर्गों द्वारा जानलेवा हमला होना आम बात हो गई है. भारतीय जनता पार्टी इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

आंदोलन को बाध्य होगी बीजेपी- रागिनी सिंह

रागिनी सिंह ने कहा कि सिंदरी डीएसपी से लेकर झरिया के थानेदार भी झरिया विधायक के इशारे पर काम कर रही है. यदि वर्तमान सरकार इस पर जल्दी पहल नहीं करती तो भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी. आज की प्रेस वार्ता में जिले के सभी प्रखंडों के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रिपोर्ट: सचिन

Saffrn

Trending News

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img