Commercial Advertisment

जेडीयू नेता बलियावी के बयान पर गरमाई राजनीति

PATNA: जनता दल यूनाइटेड नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी द्वारा झारखंड में एक सभा के दौरान दिए गये विवादास्पद बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. एक बार फिर से बयानों का महाभारत छिड़ गया है. आरजेडी ने एक ओर जहां इस बयान को अमर्यादित बताया है. वहीं बीजेपी ने भी जेडीयू पर निशाना साधा है.

gulam rasool 22Scope News

बताया गया कि हजारीबाग में एक रैली के दौरान जनता दल यूनाइटेड के नेता गुलाम रसूल बलियावी अपने भाषण में शब्दों की मर्यादा भूल गए. अपने भाषण के दौरान वे इतने उत्तेजित हो गए कि उस उत्तेजना में अपने-आपको संभाल नहीं सके और शहरों को कर्बला बना डालने की बात कह डाली.

इस दौरान आयोजित एक सभा में उन्होंने बीजेपी से

बर्खास्त नेता नुपूर शर्मा के खिलाफ जमकर आग उगला.

हालांकि जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने अपने बयान को

स्वीकार करते हुए इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि पहले

लोग कर्बला शब्द को समझें. हम हुसैन वाले हैं, यज़ीद वाले नहीं.

सब लुटा देंगे लेकिन मानवता और इंसानियत को नहीं लूटने देंगे,

कर्बला के नाम पर दहशत फैलाने वाले लोग पहले कर्बला को समझें.

आरजेडी नेता ने जेडीयू से की कार्रवाई की मांग

mrityunjay kumar 22Scope News


वहीँ जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी द्वारा दिए गए बयान पर

सहयोगी दल आरजेडी ने जनता दल यूनाइटेड नेतृत्व की ओर

इशारा करते हुए कहा कि इस मामले में वे ही कार्रवाई करेंगे.

लेकिन भाषण के दौरान मर्यादा में रहने की सलाह भी दे डाली.

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुलाम रसूल बलियावी की

विवादित बोल को भाषाई आतंकवादी घोषित किया है. उन्होंने कहा कि भाषाई आतंकवादी किसी को भी नहीं फैलाना चाहिए.

घृणा और नफरत की राजनीति के खिलाफ ही आरजेडी की लड़ाई है. देश तो चलेगा नियम कानून और संविधान से उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड का नेतृत्व इस बात में सक्षम है और वह इस पर संज्ञान लेगा. लेकिन आरजेडी इस तरह की भाषाओं का समर्थन नहीं करता.

बीजेपी ने नीतीश से पूछा-बलियावी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे क्या?

giriraj singh 22Scope News


भारतीय जनता पार्टी इस मामले को हाथ से नहीं जाने देना चाहती. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर कहा कि स्वाभाविक है इसलिए टुकड़े टुकड़े गैंग राम चरितमानस पर गालियां देते हैं, लेकिन कुरान पर टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं है.

bjp prawakta 1 22Scope News


वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रामसागर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए कहा कि किसानों को लूटने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो क्या बलियावी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...