RANCHI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा. टीम इंडिया का इरादा लेकका इरादा मैच के दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में निर्णायक बढ़त लेने का होगा.
वहीं सीरीज में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को हर हाल में दूसरे मैच में जीत दर्ज करनी होगी. न्यूजीलैंड की टीम अगर ऐसा करने में नाकाम रहती है तो फिर श्रृंखला उसके हाथ से निकल जाएगी. टीम इंडिया हैदराबाद में पहला वनडे जीतकर एकदिवसीय सीरीज में 1-0 से आगे है.

भारत में टीम इंडिया को पहली सीरीज जीतने का इंतजार
न्यूजीलैंड को भारत की धरती पर पहला वनडे सीरीज जीतने का इंतजार है. जबकि सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद कीवियों की चुनौती बढ़ गई है. उसे सीरीज पर कब्जा करने के लिए शेष दोनों मुकाबले जीतने होंगे. कीवी टीम अब तक भारतीय सरजमीं पर 6 बार सीरीज खेल चुकी है. लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा.
न्यूजीलैंड वर्ष 1988-89 में पहली बार भारत वनडे सीरीज खेलने आया था.
बीते 34 वर्षों में न्यूजीलैंड 6 बार भारत में एकदिवसीय मुकाबला खेल चुका है, लेकिन उसे एक बार
भी एकदिवसीय सीरीज जीतने में सफलता नहीं मिली.
भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003-04 में रहा.
तब कीवी टीम त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंची थी
जहां टीवीएस कप के खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.
लेकिन इस बार न्यूजीलैंड की टीम इतिहास बदलना चाहेगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीस मैच रायपुर के
शहीद वीर नाराणय सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार
डेढ़ बजे होगा. खेला जाएगा. मैच के आधा घंटा टॉस होगा.
- आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों का भविष्यफल
- Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई पर दो दावे, युवक ने दारोगा से की हाथापाई या उसके साथ हुई मारपीट?
- Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी सैलरी? वित्त विभाग ने सभी विभागों को दिया निर्देश
- Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों होगा शैक्षणिक आकलन? जानिए पूरी तैयारी
- Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट, जानिए कब से शुरू होगा अभियान
Highlights
















