धनबाद: भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट स्थापना की मांग तेज

DHANBAD: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अखिल भारतवर्षीय प्रदेश यादव महासभा झारखंड के द्वारा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट गठन और जाति आधारित जनगणना को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया.

ahir regiment 2 22Scope News


अखिल भारतवर्षीय प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि सन 1962 की रेंजगला युद्ध में 114 वीर यादव सैनिक बलिदान को देश भूला नहीं सकता जिनके शौर्य और पराक्रम के बल पर रेंजागला युद्ध में लगभग 3000 चीनी सैनिकों को मार गिराया था. इतना ही नहीं कारगिल युद्ध में भी भारत की यादव सैनिक ने दुश्मनों को मार भगाया था. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में जिस दिन अहीर रेजिमेंट का गठन हो जाएगा उस दिन से भारत की सेना को और अधिक मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि एक-एक यादव जवान किसी परमाणु बम से कम नहीं.


जाति आधारित जनगणना की मांग तेज

ahir regiment 3 22Scope News


अखिल भारतवर्षीय प्रदेश यादव महासभा के उपाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि 10 वर्ष में एक बार जनगणना की जाती थी पर वह भी 15 वर्षों से नहीं हुआ है. झारखंड में भी जाति जनगणना कराना बहुत ही जरुरी है. जिससे पता चल सके कि झारखंड में यादव की संख्या कितने प्रतिशत है और किस वर्ग को कितना विकास योजना का लाभ मिल पा रहा है. साथ ही आर्थिक सामाजिक स्थिति का भी आकलन हो पाएगा.

उन्होंने हा कि इस गणना से सही लोगों के लिए सरकार को

विकास की योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी. किस तबके

को कितनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए और कौन लोग हिस्सेदारी से

वंचित रह रहे हैं इन सभी बातों पर जातिगत जनगणना कराने से पता चल जाएगा.

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल सुनील यादव, राजेश यादव,

रामेश्वर यादव, अशोक यादव, दिलीप यादव, राजीव यादव,

प्रमोद यादव, उदय यादव, अनिल यादव अन्य लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट: राजकुमार

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...