कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंच सीएम, डिप्टी सीएम ने किया नमन

SAMASTIPUR: पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती समस्तीपुर में भी मनाई गई. इस मौके पर उमुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थल कर्पूरीग्राम पहुंचे. यहां सीएम और डिप्टी सीएम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
बात दें कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है.

nitish samastipur 3 1 22Scope News


कर्पूरी ठाकुर: नए थाना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

nitish samastipur 1 22Scope News


वही नए थाना कर्पूरीग्राम का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. साथ ही गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय कर्पूरीग्राम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटना के लिए रवाना हो गए.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 से ही हर साल इनके पैतृक गांव पहुंचकर राजकीय समारोह के रूप में उनकी जयंती मनाते आ रहे हैं. जेडीयू उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे है. कर्पूरी ठाकुर के प्रति आदर का भाव है हम इनकी बातों को मानने वाले लोग है. उन्होंने बताया कि लोगों से जानकारी ले रहे हैं. लोगों की खुशी से दिख रही है कि उनकी सरकार ने काम किया है.


बिना नाम लिए ही नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर किया कटाक्ष

nitish samastipur 3 22Scope News


इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए

कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग बिना मतलब ही दो सवा दो साल

में विरोध करके अलग हो गये. दो साल में ही क्या क्या करने लगे.

उन्होंने कहा कि पार्टी में जिसे आगे बढ़ाने का काम किया

वो छोड़ कर जा रहे हैं. खैर इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. कोई आये या कोई जाए.

रिपोर्ट: सुनील कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...