रांची में पीएलएफआई उग्रवादी विशाल शर्मा मुठभेड़ में ढेर

RANCHI: उग्रवादी विशाल शर्मा – रांची पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दुर्दांत नक्सली विशाल शर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है.

ranchi kishor kaushal 22Scope News


रांची एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची पुलिस ने पीएलएफआई के दुर्दांत एरिया कमांडर विशाल शर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया. विशाल शर्मा हाल के दिनो मे बुढ़मू, ठाकुरगांव, नगड़ी और नामकुम इलाके में सक्रिय था. रातू इलाके में पिछले कुछ दिनों पूर्व ही एक घर में अंधाधुंध फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें विशाल शर्मा भी शामिल था.

उग्रवादी विशाल शर्मा : पुलिस पर विशाल और उसके साथियों ने की गोलीबारी

ranchi police 3 22Scope News

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने मामले की जानकारी देते हुए

बताया की विशाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे

से रांची पहुंचा था और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात

को अंजाम देने में जुटा था. जब पुलिस वहां उसे गिरफ्तार करने पहुंची

तो विशाल और उसके साथी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरु कर दी

जिसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

आरोपी को मार गिराया. वही एसएसपी ने बताया कि

आरोपी लगातार इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को धार देने में जुटा था.

रिपोर्ट: मुर्शिद

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...