अवैध कोयला कारोबार में फिर हुई फायरिंग, दो लोग घायल

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घरों में घुसकर किया तोड़फोड़

15 राउंड हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा में अवैध कोयला कारोबार को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना अब आम बात हो गई है. बरोरा थाना क्षेत्र के मन्द्रा में अवैध कोयले को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी और लाठी डंडे चले. करीब 15 राउंड फायरिंग की बात लोगों के द्वारा कही जा रही है. घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई है.

marpit1 1 22Scope News

अवैध कोयला कारोबार: स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा दो खोखा

इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है. स्थानीय लोगों द्वारा मौके से दो खोखा पुलिस को सौंपा गया है. पुलिस के पहुंचने के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में तनाव है.

अपराधियों ने घरों में घुसकर किया तोड़फोड़

स्थानीय महिलाओ में घटना को लेकर आक्रोश है. महिलाओं का कहना है कि सुबह-सुबह मारपीट की घटना हुई थी. जिसकी शिकायत करने बरोरा थाना गये हुए थे. इसी दौरान पिस्टल, तलवार, लाठी, डंडे लेकर दर्जनों लोग बस्ती पहुंच गये. और बंद घरों के ताला तोड़कर तोड़फोड़ किया. घटना से सभी लोग डरे सहमे हुए हैं. करीब 15 राउंड फायरिंग किया गया.

marpit 1 22Scope News

अवैध कोयला कारोबार को बंद कर सुरक्षा दे पुलिस- स्थानीय

अवैध कोयला कारोबार का वे लोग विरोध कर रहे है. इसलिए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. उनलोगों का कहना है कि पुलिस अवैध कोयला कारोबार को बंद कर सुरक्षा दें. वहीं इस पूरे मामले में अब तक कोई शिकायत पुलिस को दोनों पक्षों द्वारा नहीं दिया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी है. क्योंकि अपराधियों पर नकेल नहीं कसी जा रही है.

रिपोर्ट – सूरजदेव मांझी

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...