विशेष राज्य के दर्जे पर बीजेपी और हम आमने-सामने

पटना : बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बिहार सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अब देश में किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. केंद्र सरकार की जो नई नीति है उसके तहत विशेष पैकेज दिया जा रहा है. जहां तक विपक्षीयों द्वारा डबल इंजन की सरकार पर जो हमला हो रहा है वह बेबुनियाद है. केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार सरकार को विशेष पैकेज दिया गया है, जिससे बिहार में तरह-तरह के प्रोजेक्ट विकास योजनाओं के अंतर्गत चल रहे हैं. इसी पैकेज की सहायता से आज बिहार का रंग रूप बदला हुआ नजर आ रहा है.

इधर विशेष राज्य के दर्जा मामले पर HAM प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान का भी बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के मामले पर जिन्हें पीछे हटना है हट जाएं, HAM इसको लेकर संघर्ष जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि वह इस मामले पर एक शिष्टमंडल बनाएं और प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से मिलें, यह सदन से पारित मुद्दा है, हम कैसे हार मान लें.

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...