फ़ूड सफेस्टी ऑफिस गिरफ्तार – एसीबी ने फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

DHANBAD: फ़ूड सफेस्टी ऑफिस गिरफ्तार – धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दलाल रामपति तिवारी के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए अभिषेक आनंद और दलाल रामपति तिवारी से एसीबी दफ्तर में पूछताछ की गई.

rishwat 22Scope News

एसीबी : खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बदले रिश्वत लेने का आरोप

दोनों पर एफएसएसएआई के खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बदले रिश्वत लेने का आरोप है. 20 हजार रुपए लेते एसीबी की टीम ने इन्हें कार्यालय से गिरफ्तार किया है.धनबाद अनुमंडल कार्यालय में ही जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी का कार्यालय है. बताया जाता है कि गुप्ता फ़ूड प्रोडक्ट के ऑनर रूपेश गुप्ता गोमो निवासी ने आवेदन देकर एसीबी को मामले की जानकारी दी थी. उनसे 80 हजार की मांग दलाल ने की थी जो स्वयं एक अवकाश प्राप्त माडा कर्मचारी है.

‘FSSAI के लाइसेंस को रिन्यूअल के लिए मांगे थे रिश्वत’

भुक्तभोगी दुकानदार और डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि एफएसएसएआई लाइसेंस की रिन्यूअल कराने के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और दलाल रामपति तिवारी ने लाइसेंस रिन्यूअल कराने के लिए 80 हजार की मांग की थी. 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।एसीबी ने सत्यापन के बाद आज दोनों को जाल बिछाकर रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट : राजकुमार

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...