Advertisment

नित्यानंद बोले – ‘बिहार में कोई भी उद्योग नहीं लगाना चाहता’

PATNA : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध के कारण कोई भी उद्योग लाना नहीं चाहता है. बिहार में बेलगाम अपराध और अपराधियों के हाथ में सत्ता चल रही है. उन्होंने महागठबंधन के लोगों पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

nityanand 22Scope News

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि बिहार की स्थिति बहुत ही बुरी हो गई है. उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद हजारों हत्याएं, 100 से ज्यादा हत्या का प्रयास, लूटपाट और बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं.

आरजेडी के नेता कर रहे हैं गुंडागर्दी: नित्यानंद

उन्होंने आरजेडी के नेताओं पर बुरी तरीके से मारपीट कर

दो लोगों की जान लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि

आरजेडी से जुड़े नेता गुंडागर्दी पर उतर आये हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से राजधानी पटना में 11 से ज्यादा चोरी की घटनाएं 1 सप्ताह के अंदर हुई है उससे बिहार बदनाम हो रहा है.

‘बिहार को बजट में मिले हैं बहुत कुछ, महागठबंधन फैला रहा है झूठ’

बजट में रेलवे में सड़क में सभी चीजों में

बिहार को बजट में अधिक से अधिक पैसे मिले हैं यह लोगों को

गुमराह कर रहे हैं केवल राजनीति फायदे के लिए अपनी बात कर रहे हैं.

जो बिहार सरकार का बजट अभी आएगा उसमें केंद्र सरकार के

कितने अनुदान और कितनी योजनाएं रहेंगी ये जनता को पता चल जाएगा.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...