PATNA CITY: पटना सिटी के बाईपास में पुलिस बर्बरता के खिलाफ वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाईपास थाने का घेराव किया. इसे लेकर बाईपास इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कार्यकर्ताओं ने एक सुर में बाईपास थाना प्रभारी के खिलाफ नारे लगाते हुए उसे अविलंब सस्पेंड करने की मांग की है.

करीब 20 दिन पहले बाईपास थाने की पुलिस मथनी पर एक चाय दुकानदार को गिरफ्तार करने गई थी। इसी क्रम में वहां के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बाईपास थाने की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की जमकर पिटाई कर दी थी. इस घटना में पुलिस ने काफी बर्बरता दिखाते हुए महिलाओं और बच्चों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा था. इस घटना में कई महिला बुरी तरह घायल हो गई थी और कई महिलाओं का सर फूट गया था.
वीआईपी ने वरीय अधिकारियों से मिलकर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
पुलिस की इस पिटाई के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता चला गया. इस बीच कई बार पुलिस ने शांति समिति की बैठक कर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने बाईपास थाना के खिलाफ कई बार वरीय अधिकारियों से मिलकर वहां के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इसके बावजूद भी आम लोगों की बात पर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की.
बाईपास इलाके में रहा घंटों अफरा-तफरी का माहौल
इस मामले को लेकर शनिवार को वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाईपास थाने का घेराव कर दिया. इसे लेकर बाईपास इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा. वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाईपास थाना के पदाधिकारी आम लोगों की बात एक नहीं सुनते और बेकसूर लोगों पर अपना पुलिसिया दबाव डालते रहते हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों का यह मानना है कि जब तक बाईपास थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
रिपोर्ट : उमेश चौबे
- Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया शुरू
- Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू यादव बने सर्वश्रेष्ठ पहलवान, विजेताओं को मिला सम्मान
- Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण की कोशिश का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

















