PATNA: जदयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने फौज में मुसलमानों को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है. विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के आतंकियों से निपटने में आपको डर लग रहा है तो 30 परसेंट मुसलमान बच्चों को फौज में जगह दें हम दिखा देंगे कि क्या कर सकते हैं.
जदयू ने बलियावी के बयान से किया किनारा

जेडीयू नेता ग़ुलाम रसूल बलियावी के सेना में मुसलमान को आरक्षण देने की माँग वाले बयान से पार्टी ने किनारा किया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बलियावी के बयान से किनारा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी कभी भी सेना के जवान का मनोबल नहीं तोड़ती है. लेकिन अग्निवीर वाले को भी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग कर रहा है सेना के जवान का मनोबल उंचा है इसमें किसी जाति धर्म की बारे में बात करना कही से भी उचित नहीं है.
‘बीजेपी ने बलियावी के बयान की निंदा की’

विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बलियावी के बयान की निंदा की है. उन्होंने इस बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जेडीयू, कांग्रेस और आरजेडी इस तरह के बयान पर भी रोक नहीं लगाती है. वो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है. उन्होंने ऐसे बयानों के जरिये देश के सेनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है.
मुख्यमंत्री को समाधान यात्रा का नाटक करने से फुर्सत नहींः सम्राट
बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर जेडीयू में हिम्मत है तो अपने नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करती. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नाटक करने से फुर्सत नहीं है. समाधान यात्रा के जरिये किसी भी जनता का समाधान नहीं हो रहा है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फोन पर बातचीत पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह प्रोटोकॉल है।
जब राज्यपाल की नियुक्ति होती है तो देश की सरकार उस राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके बात करती है. बिहार में बीजेपी के साथ नीतीश का कोई समझौता नहीं होगा.
रिपोर्ट: राजीव कमल
- Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82 तालाबों-पोखरों पर होगी अर्घ्य की व्यवस्था
- Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ, संरक्षण और आधुनिक तकनीक पर हुआ मंथन
- Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद सख्त, 90 दिनों का अल्टीमेटम
Highlights

















