झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने ली शपथ

RANCHI : झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने शपथ ली. इसके साथ ही वे झारखंड के 14वें मुख्य न्यायाधीश बने. उन्हें नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.

chief justice shapath 22Scope News


शुक्रवार को नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी

chief justice rajyapal 22Scope News


बता दें कि बीते शुक्रवार को उनकी नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी. नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा रविवार को इंडिगो विमान से रांची पहुंचे, जहां पर प्रोटोकॉल के अनुसार रांची के उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए न्यायाधीश एसएन प्रसाद समेत अन्य न्यायाधीश और अधिकारी भी मौजूद रहे.

इससे पहले संजय कुमार मिश्रा उत्तराखंड हाई कोर्ट में जज थे

उल्लेखनीय है कि संजय कुमार मिश्रा का जन्म वर्ष 1961 में हुआ है. वर्ष 1987 में उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद लगातार वह विभिन्न न्यायालयों में बतौर न्यायाधीश कार्य किए. इससे पहले वे उत्तराखंड हाई कोर्ट में जज थे.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...