RANCHI: एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के यहां ईडी ने छापेमारी की है. रांची सहित 24 ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है. ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है. अशोक नगर में भी जांच चल रही है

ईडी ने जमशेदपुर में भी वीरेंद्र कुमार राम के 3 ठिकानों पर छापेमारी
इधर जमशेदपुर में ग्रामीण विकास विशेष परीक्षेत्र के
मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है.
करोड़ों रुपए के चल और अचल संपत्ति के मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू की है.
वैसे जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है.
मानगो के दो आवास और सर्किट हाउस के सरकारी आवास
सहित कार्यालय पर ईडी की छापेमारी सुबह से शुरू हो गई है.
जमशेदपुर के सरकारी आवास पर 8 सदस्यीय टीम पहुंच कर
जमीन के कागजात, बैंक के खाते और जेवरात को अपने
कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के
अनुसार तो बिरेंद्र कुमार राम मुख्य अभियंता अपने आवास में है.
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जमशेदपुर, दिल्ली, मुंबई, झारखंड और बिहार सहित कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है. आपको बता दें कि 2016 में लगभग दो करोड़ रुपए विरेंदर राम के मानगो स्थित आवास से बरामद हुई थी.
- Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों से नकदी और आभूषण बरामद
- Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस, कुंदन कृष्णन के मामले में माफी से इनकार
- Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, आरोपित के घर के बाहर शव जलाया

















