PATNA : बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पीएम बनने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार को झटका दिया है. कांग्रेस ने नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार करने से मना कर दिया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर क्या तय होगा वह बाद में देखा जाएगा नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी नहीं होने वाले हैं.

पीएम : कांग्रेस ने नीतीश को ठगा, नीतीश ने तेजस्वी को ठगा
सम्राट चौधरी ने कहा कि एक ओर कांग्रेस ने नीतीश कुमार
को झटका दिया है और दूसरी ओर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव
को झटका दिया. राजद के युवराज को जेडीसू ने झटका दे दिया है.
उन्होंने ललन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव
के नेतृत्व करने की घोषणा भी गलत ही प्रतीत हो रही है.
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुछ और बयान है
और नीतीश कुमार का कुछ और बयान है. उन्होंने कहा कि
बिहार की जनता जानना चाहती है कि नीतीश कुमार कितनों को झटका देंगे और कितनों को ठगने का काम करेंगे.
- Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को किया सम्मानित, बोले- माटी का ऋण लौटाना होगा
- Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने दान किया एक माह का वेतन
- Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि, यादों में भावुक हुए लोग


















