भारत के सर टेस्ट का ताज, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत ख़त्म

बिना खेले ही भारत कैसे पहुंचा आईसीसी रैंकिंग के टॉप पर ?

ऑस्ट्रेलिया के 15 महीनों की बादशाहत ख़त्म हो गई है और भारत के सर टेस्ट का ताज सज गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले भारतीय खेलप्रेमियों के लिए ये खुशखबरी आई है. आईसीसी के नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में भारत 121 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर है. आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी भी टेस्ट और टी20 में गेंदबाजी, बल्लेजाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर हैं.

Screen Shot 2023 05 03 at 2.11.09 PM 22Scope News

भारतीय टीम कैसे बनी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ?

बिना कोई मैच खेले ही भारत आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँच गया. दरअसल नवीनतम टेस्ट रैंकिंग से पहले ऑस्ट्रेलिया 122 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर था. भारत 119 अंकों के साथ दूसरी पोजीशन पर था. लेकिन एनुअल रैंकिंग में मई 2019 से मई 2020 के बीच हुई टेस्ट सीरीज को आईसीसी रैंकिंग की गणना से बाहर कर दिया गया. इससे जहाँ भारत को फायदा हुआ, वहीँ ऑस्ट्रेलिया को रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 0-2 की हार इससे बाहर हो गई, इससे भारत को रेटिंग पॉइंट का फायदा हुआ. जबकि पकिस्तान और न्यूजीलैंड के विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज जीत के बाहर होने से कंगारू टीम को रेटिंग पॉइंट का नुक्सान झेलना पड़ा. इस वजह से भारतीय टीम के अंक ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा हो गए और वो नंबर वन टेस्ट टीम बन गई.

Screen Shot 2023 05 03 at 2.14.51 PM 22Scope News

खिलाडियों की रैंकिंग में तीन भारतीय टॉप पर

खिलाडियों की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन 869 अंकों के साथ टॉप पर हैं. जसप्रीत बुमराह सातवीं पोजीशन पर हैं. रविन्द्र जडेजा गेंदबाजों के टेस्ट रैंकिंग में भले ही नवें स्थान पर हैं लेकिन ऑलराउंडर्स की लिस्ट में वो शीर्ष पर हैं. ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अश्विन दूसरे और अक्षर पटेल चौथे स्थान पर हैं. टेस्ट बल्लेबाजों के टॉप 10 में शामिल एक मात्र भारतीय ऋषभ पंत हैं.

टी20 में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है. 906 अंकों के साथ वो टॉप बैटर बने हुए हैं. हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर्स में दूसरी पोजीशन पर हैं.

वन डे इंटरनेशनल में भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बैटर हैं शुभमन गिल. वो चौथे स्थान पर हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टॉप 10 में शामिल हैं. सिराज टॉप 10 में शामिल एकमात्र बॉलर हैं.

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...