रांची सहित पूरे राज्य में लोड शेडिंग

तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) थर्मल पावर स्टेशन में गुरुवार शाम को अचानक आग लग गई. यहां की दो यूनिट को आधे से एक घंटे तक बंद करना पड़ा. इसके चलते रांची सहित पूरे राज्य में लोड शैडिंग हुई. पिक आवर में रांची स्थित कांके, नामकुम और हटिया ग्रिड को कम बिजली मिलने से लोड शेडिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई इलाकों में एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही. बताया गया कि सबसे पहले टीवीएनएल की एक यूनिट को दुरुस्त कर चालू किया गया. इसके 25 मिनट बाद दूसरी यूनिट को भी चालू कर दिया गया. लोडशेडिंग के कारण कोकर, तिरिल बस्ती रोड, विद्या नगर, हरमू, पुंदाग, धुर्वा, डिबडीह, बहुबाजार, चुटिया, सामलौंग, केतारी बगान, कांटा टोली, ढेला टोली, गढ़ा टोली सहित कई इलाके प्रभावित रहे.

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img