हॉकी टीम की ओलंपिक में हार पर आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी का तंज- भारत का प्रदर्शन दरिद्र जैसा

दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में हारने पर आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भारत का प्रदर्शन दरिद्र जैसा था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है, टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम बेल्जियम की टीम से 5-2 से हार गई। इस हार पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पार्टी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट लिखी है, उन्होंने लिखा कि टोक्यो में भारत का प्रदर्शन दरिद्र जैसा है। शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर लिखा कि देश की तरक्की के साथ स्पोर्ट्स की तरक्की भी जुड़ी हुई है, मगर टोक्यो ओलंपिक में अगर मेडल तालिका को देखें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनिया में भारत किस स्थान पर खड़ा है।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई। गोल का अंतर देखने पर लगता है कि विश्व चैंपियन बेल्जियम के सामने हमारी टीम कमजोर दिखी। ओलंपिक खेलों में मेडल जीनने वाले देशों में की सूची में टॉप-10 में भी नहीं हैं। मेडल तालिका को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनिया में हम किस स्थान पर खड़े हैं।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...