Commercial Advertisment

पापुआ न्यू गिनी में नरेंद्र मोदी के पैर छूकर जेम्स मारापे ने किया स्वागत

रांचीः जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत हुआ. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया. भारत की ओर से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं.

पीएम मोदी का स्वागत है खास

पापुआ न्यू गिनी में नियम है कि वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता, लेकिन पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है.

भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी

पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम ने यहां पहुंचकर कई लोगों से मुलाकात की. पीएम मोदी को देख लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. साथ ही उनके साथ फोटा खिंचवाने की कोशिश कर रहे थे.

जापान में किया प्रतिमा का अनावरण

पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा को भारतीय संस्कृति के लिए एक वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया था. उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े एक भाषाविद् और एक कलाकार से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया था.

CARDICON 2026 Patna: पटना में CARDICON 2026 का आगाज, हृदय रोगों...

CARDICON 2026 Patna: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार और चिकित्सा तकनीकों के विकास को लेकर देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञों...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...