बाप ने गुस्से में कुल्हाड़ी से मारकर इकलौते बेटे की कर दी हत्या

Birni: बाप ने गुस्से में कुल्हाड़ी से मारकर इकलौते बेटे की कर दी हत्या – बिरनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपने बेटे की हत्या कर दी है. दरअसल खाना परोसने में देर होने पर गुस्साया व्यक्ति अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की. इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बाराडीह निवासी दुलार यादव मजदूरी करता है. सोमवार देर शाम में वह मजदूरी कर घर लौटा. इसके बाद उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा. लेकिन उसकी पत्नी ने खाना देने में थोड़ी देर कर दी. जिसके बाद दुलार भड़क गया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. अपनी पत्नी को पीटने के बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तब उसने अपनी 8 वर्षीय बेटे सचिन कुमार पर टांगी से वार कर दिया.

बाप ने गुस्से में कुल्हाड़ी से मारकर इकलौते बेटे की कर दी हत्या

इससे वह लहूलुहान हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. चर्चा है कि बेटे के हत्या के आरोपी दुलार यादव सनकी किस्म का व्यक्ति है. वह कभी-कभी आपा खो देता है पागलों की जैसा व्यवहार करने लगता है. बताया जाता है दुलार यादव के दो बेटियां और एक बेटा था. एक बेटी की शादी हो गई है जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी बच्चे हैं.

बाप ने गुस्से में कुल्हाड़ी से मारकर इकलौते बेटे की कर दी हत्या

इधर, टांगी से मारकर हत्या किए जाने की बात पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई. कुछ लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. जबकि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दूसरी ओर इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...