मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया, अनुदान देने की घोषणा

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया. हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण रखने की बात की.

मुख्यमंत्री राहत कोष अनुदान देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया और इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि कश्मीर सरकार जम्मू आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें. उन्होंने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

jammu kashmir bus accident 22Scope News

जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे में हादसा

अमृतसर से कटरा जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 55 घायल हैं. घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. ये हादसा जम्मू से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे, जज्जर कोटली क्षेत्र में हुआ. बस में वैष्णो देवी के यात्री भी मौजूद थे. हादसा सुबह के वक्त हुआ. जिसके बाद आस-पास के लोग और पुलिसकर्मियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी. जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 लोग सवार थे. इनमें से 10 की मौत हो गई.जबकि अन्य घायलों को जम्मू इलाज के लिए भेज दिया गया.

घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है. जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई. मरने वालों बस चालक भी शामिल है. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...