प्रजापति सम्मेलन में शामिल नहीं हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

पटना: राजधानी पटना में 12 जून को विपक्षी एकता की बैठक होनी है. इस बैठक से पहले राजधानी बापू सभागार में प्रजापति समाज के तरफ से सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथी के तौर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन प्रजापति सम्मेलन में शामिल नहीं हुए उपमुख्यमंत्री.

सम्मेलन में महागठबंधन के सभी नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया था. सम्मेलन में जेडीयू से मंत्री अशोक चौधरी, कांग्रेस से मुरारी प्रसाद गौतम, राजद से इसरार मंसूरी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को बुलाया गया था.

सम्मेलन में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी उपस्थित

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री नहीं पहुंचे, क्योंकि इस सम्मेलन में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी उपस्थित थे. कन्हैया कुमार के साथ तेजस्वी यादव कभी मंच साझा नहीं करना चाहते हैं. जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी और कन्हैया कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में नहीं पहुंचेने के सवाल पर नेता कन्हैया कुमार ने चुप्पी साधते हुए सवालों को टालने की कोशिश की.

kanahiya kumar 22Scope News

सम्मेलन में शामिल नहीं हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

वहीं प्रजापति सम्मेलन का आयोजक पिंटू गुरुजी प्रदेश महासचिव ने कहा कि तेजस्वी यादव मंच पर नहीं पहुंचे हैं, तो हमारे समाज के लोगों को निराशा हाथ लगी है. हमारे समाज के लोग आरजेडी को वोट देते थे. लालू प्रसाद यादव हमारे समाज के लोगों के लिए काम किए था. इसलिए हम लोग चाहते थे कि तेजस्वी यादव हम लोगों के साथ मंच साझा करें, लेकिन उन्होंने दूरी बना ली. इसका हम लोगों को खेद है.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...