Commercial Advertisment

सोन पुल में फंसा बालक, मची अफरा तफरी

Rohtas : सोन पुल में फंसा बालक, मची अफरा तफरी – नासरीगंज (रोहतास) स्थानीय अतिमि पंचायत के अतिमि गांव में स्थित नासरीगंज दाऊदनगर सोन पुल के पिलर नंबर एक के बीच एक 12 वर्षीय बालक फंस गया, जिसके कारण अफरा तफरी मच गई।

सोन पुल में फंसा बालक
मची अफरा तफरी
सोन पुल में फंसा बालक

उक्त बालक खिरियावं पंचायत के खिरिआवं गांव के वार्ड निवासी शत्रुध्न प्रसाद उर्फ भोला का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है। बालक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र  मानसिक रूप से विक्षिप्त था और घटना वाले दिन सुबह से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी।

दोपहर बाद, एक महिला ने उक्त पुल से रोते हुए फंसे हुए बालक को पाए में देखा और स्वजनों को सूचित किया। पुल के पाया के अंदर आठ घंटे से फंसे बालक की स्थित गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

सोन पुल में फंसा बालक

रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक महिला ने पिलर नंबर एक के बीचों बीच एक बच्चे को फंसे देखा, जिसकी सूचना पर स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। बच्चे के परिजनों ने उसे निकालने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...