पुलिस और जनता का रिश्ता जितना मजबूत होगा, विधि- व्यवस्था संधारण में उतनी ही सहूलियत होगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक
पुलिस और जनता का रिश्ता जितना मजबूत होगा, विधि- व्यवस्था संधारण में उतनी ही सहूलियत होगी: मुख्यमंत्री
राज्य में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जो भी संसाधन और जरूरतें होगी, उसे पूरा करेंगे
वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ भविष्य की चुनौतियों से भी निपटने की रणनीति बनाने की है जरूरत
उग्रवाद पर नियंत्रण झारखंड की बेहतर पुलिसिंग का परिणाम
समाज को  सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रांची: बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आप राज्य सरकार के अहम अंग हैं। इस राज्य को बेहतर तरीके से चलाने की अहम जिम्मेदारी आप पर है। ऐसे में आपकी सूझबूझ, आपकी कार्यशैली, आपका सूचना तंत्र, आपकी क्रिएटिविटी और आपकी सतर्कता से विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण संभव है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। उन्होंने उग्रवाद- अपराध, अवैध खनन एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण सहित विधि व्यवस्था संधारण से जुड़े अन्य मामलों की समीक्षा के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए ।

पुलिस और जनता का रिश्ता जितना मजबूत होगा, विधि- व्यवस्था संधारण में उतनी ही सहूलियत होगी: मुख्यमंत्री 228 22Scope News

 आने वाली चुनौतियों का आकलन करते हुए एक्शन प्लान बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध के चेहरे हर दिन बदल रहे हैं। नई चुनौतियां आपके सामने आ रही है। इतना ही नहीं भविष्य में भी कई नई चुनौतियां आपके सामने आएगी । ऐसे वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति अभी से बनाना शुरू कर दें ।

 उग्रवाद पर नियंत्रण पुलिस की बड़ी कामयाबी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी झारखंड देश के सबसे उग्रवाद प्रभावित राज्यों में जाना जाता था। लेकिन, आज स्थिति इसके विपरीत है ।राज्य में उग्रवाद का लगभग सफाया हो चुका है। यह हमारी सबसे बड़ी जीत है और यह हमारी बेहतर पुलिसिंग का  ही नतीजा है। पुलिस की सराहना करते हुए कहा उग्रवाद से निपटने में झारखंड की पुलिस देश की सबसे बेहतर पुलिस के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब सोसाइटी को भी सुरक्षित रखने में आपको ऐसी ही जिम्मेदारी निभानी होगी।

226 22Scope News

असामाजिक तत्वों का डेटाबेस तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था  बेहतर बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की जरूरत है । इस सिलसिले में असामाजिक तत्वों का डेटाबेस भी तैयार किया जाना चाहिए। ताकि, राज्य के किसी भी हिस्से में अगर किसी वजह से तनाव की स्थिति बनती हो तो इसे नियंत्रित करने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो सके।

डीसी और एसपी के बीच बेहतर समन्वय से विधि व्यवस्था के संधारण में आएगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जिले में डीसी और एसपी के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून एवं व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलती है । इसी तरह इनका अपने निकट निकटवर्ती जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्यालय से भी लगातार समन्वय बना रहे , इसी सिलसिले में आपके साथ नियमित अंतराल पर बैठक होती रहती है।

आपने जो सुझाव दिए हैं , उस पर सरकार विचार करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में आपने जो सुझाव दिए हैं, उस पर सरकार विचार करेगी।  कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जो भी संसाधन और जरूरतें होगी, उसे सरकार पूरा करेगी।

लोगों का विश्वास जीतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता  जितना मजबूत होगा, विधि व्यवस्था संधारण में उतनी ही सहूलियत होगी। अगर कोई कानून अपनी हाथों में ले तो उसके खिलाफ  कानूनी कार्रवाई हो। क्योंकि, विधि- व्यवस्था बनाए रखना सरकार की विशेष प्राथमिकता है।

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...