Advertisment

धनबाद: मसाला में मिलावत की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, जांच के लिए भेजा सैंपल

धनबाद: शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारडंगाल स्थित मसाला के कारोबारी टिंकू अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां रखे मसाला के पैकेट को जब्त कर अपने साथ ले गई. जहां जांच उपरांत आगे की कारवाई की जाएगी. इधर व्यायसायी की पत्नी उमा अग्रवाल ने चिरकुंडा पुलिस पर जबरन घर में घुसने, धक्का मुक्की का आरोप लगाया है.

raid 22Scope News

जानकारी के अनुसार चिरकुंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की लंबे समय से मसाला व्यवसाई टिंकू अग्रवाल द्वारा मसाले में मिलावट कर बाजार में बेचा जा रहा है. उसी सूचना के आधार पर चिरकुंडा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर नगर परिषद के सिटी मैनेजर के साथ टीम बनाकर व्यायसाई टिंकू अग्रवाल के सोनार डंगाल स्थित आवास पर छापेमारी किया. जहां मसाला के पैकेट पुलिस को वहां से मिले.

spice packets 22Scope News

इधर चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया की व्यवसाई टिंकू अग्रवाल द्वारा लंबे समय से मसाला में मिलावट का कार्य की सूचना मिल रही थी. जो सरासर लोगो के जान के साथ खिलवाड़ करने का मामला है. चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील सिंह ने कहा की मसाला के सैंपल को जब्त किया जा रहा है. साथ ही जब्त मसाला के सैंपल को संबंधित विभाग जांच के लिए भेजा जाएगा. जांच उपरांत आगे की कारवाई की जाएगी.

इधर व्यवसाई टिंकू अग्रवाल की पत्नी उमा अग्रवाल ने चिरकुंडा पुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की करने का काम किया है. जिससे उनके पैर में चोटें आई है. साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया है. उन्होंने कहा की बार बार पुलिस को मना करने के बावजूद पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी. जबकि उनके पति रेड के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे. उमा अग्रवाल ने कहा की मसालों में किसी भी तरह का मिलावट उनके पति द्वारा नहीं किया जाता है.

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...