सीएम नीतीश के करीबी मंत्री के उद्योगपति साले के ठिकानों पर ईडी का छापा

बिहारः सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी के साले अजय सिंह ठिकाने पर गुरुवार की सुबह में ईडी और इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी की. ये छापेमाी बेगुसराय के नगर थाना इलाके के कृष्ण नगर मोहल्ले में हो रही है. काफी संख्या में पुलिस फोर्स और दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की टीम गुरुवार की सुबह 6:00 बजे ही नगर थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित अजय सिंह के आवास पर पहुंच गई और छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.जानकारी के अनुसार बिल्डर अजय सिंह उर्फ कारु सिंह JDU अध्यक्ष ललन सिंह के भी काफी करीबी हैं.

इसे भी पढ़ेंः अररियाः देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से 9 युवती और होटल मालिक समेत 12 लोग गिरफ्तार

तीन जगह पर हो रही छापेमारी

ईडी और इनकम टैक्स की टीम ने अजय सिंह के बेगुसराय के आवास सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की है. टेंडर और राजनीतिक चंदों को लेकर आयकर विभाग छापेमारी कर रही है. कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की है संभावना जताई जा रही है.

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...