रांची में दिन दहाड़े चोरों ने उड़ाए 20 लाख के जेवरात और नगद

रांची: राजधानी में चोर अब दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं. रांची में किसी भी घर में बेधड़क घुस कर गहने और नगद पर हाथ साफ कर रहे है. ऐसा ही एक मामला सोमवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र से आया है. यहां ट्वीन टावर के पास स्थित एक फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया. सुबह करीब 11 बजे चोरों ने 20 लाख जेवरात और 20 हजार से अधिक नगद को उड़ा लिया है. मौके पर अरगोड़ा पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले में संलिप्त चोरों को दबोच लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः रांची नगर सीओ अमित भगत पहुंचे ईडी कार्यालय

पीड़ित ने बताया कि वह करीब 10 बजे घर को लॉक कर बच्ची को स्कूल से लाने के लिए गए थे. जब वह वापस लौटे तब देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था. जब घर के अंदर आकर देखा तो सभी सामान बिखरा पड़ा था. घर में अलमीरा में रखे सभी जेवरात गायब थे. साथ ही नगद करीब 20 हजार रुपए नहीं थे. उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है. उन्होंने बताया कि गहने की कीमत करीब 20 लाख रुपये है.

 

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...